चले जाना है दूर से दूर तलक,
कोरसः चले जाना है दूर से दूर तलक,
लेके यीशु का प्यारा प्यारा नाम।
1. जिस नाम से हमको मुक्ति मिले
जिस नाम से हमको शान्ति मिले
वही नाम प्यारा प्यारा नाम ...
2. जिस नाम से अन्धे देखने लगे
जिस नाम से लंगड़े चलने लगे
वही नाम प्यारा प्यारा नाम ...
3. जिस नाम से हमको आनन्द मिले
उस आनन्द को हम बांटते चलें
वही नाम प्यारा प्यारा नाम ...
Comments
Post a Comment