और किसी बात की बढ़ाई न करें,

 कोरसः और किसी बात की बढ़ाई न करें, 

            यीशु मसीह के क्रूस को छोड़। 

1. मैं तो नही पर यीशु मसीहा, वही मुझमें जीता है।

2. जब मैं पापी हो ही रहा था, मेरे लिए मर गया।

3. यीशु मसीह ने शरीर में आकर, पाप पर दण्ड की आज्ञा दी।

4. उसके संग जो हम दुःख उठावें, तो महिमा भी पावेंगे।

5. ख्रीष्ट को क्रूस पर चढ़ाया गया, तौभी मैं अब तक जीता हूं।

6. वह मृतकों से उठाया गया, ताकि मैं धर्मी ठहरा हूं।

7. पाप के लिए मृतक होकर, ईश्वर के लिए मैं जीऊॅगा।

8. यीशु ने खुद हो खुश नहीं किया, दुष्टों की निन्दा सह लिया।

9. और किसी बात को हम न जानें, मारे गये ख्रीष्ट को छोड़।

10. दाम दे ख्रीष्ट ने हमें मोल लिया, तू उसकी महिमा प्रकट कर।

Comments

Popular posts from this blog

उपकार की भेंटें अपनी