जिस क्रूस पर यीशु मुआ था
क्रूस और बलिदान
1. जिस क्रूस पर यीशु मुआ था, उस क्रूस पर जब मैं ध्यानता हूं,
संसारी लाभ को टोटा सा, और यश को अपयश जानता हूं।
2. मत फूल जा मेरे मन निर्बुद्ध, इस लोक के सुख और सम्पत्त पर,
तू ख्रीष्ट के मरने की कर सुध, और उस पर सारी आशा धर।
3. देख उसके सिर हाथ पांव के घाव, यह कैसा दुख और कैसा प्यार
अनूठा है यह प्रेम स्वभाव, अनूप यह जग का तारनहार।
4. जो तीनों लोक दे सकता मैं, इस प्रेम के योग्य यह होता क्यों,
हे यीशु प्रेमी आपके तई, मैं देह औश्र प्राण चढ़ाता हूं।
Comments
Post a Comment