यीशु तुने किया निहाल, जब मैं शरन में तेरी आया।

 कोरसः यीशु तुने किया निहाल, जब मैं शरन में तेरी आया।

1. यीशु आकर तेरे द्वार, बरकत पाई बेशुमार।

    किरपा तेरी हुई अपार, मेरे दिल का मैल मिटाया।

2. तूने बचाये मेरे प्राण, दीनी क्रूस पे आकर जान।

    तुमसे हार गया शैतान, मेरे मन में तू ही समाया।

3. तेरी सिफतें अजब निराली, देखो सूरत खूब जलाली।

    मेरे दिल में है खुशहाली, मैंने जीवन का सुख पाया।

4. जो तेरी शरण में आवे, वह पापों से बच जावे।

    मन में धर्म आत्मा, पावे, इसको मैंने है अजमाया।

5. है दास तेरा विश्वासी, काटी तूने काल की फांसी।

    धन-धन अमर लोक के वासी, दरशन तेरा मैंने पाया।

Comments

Popular posts from this blog

उपकार की भेंटें अपनी