भजता क्यों नही रे मन मूरख, यीशु नाम सच्चा नाम।
कोरसः भजता क्यों नही रे मन मूरख, यीशु नाम सच्चा नाम।
पार करेगा जीवन नैया, यीशु नाम सच्चा नाम।।
1. भव सागर से है यदि तरना, दुःख संकट से कुछ नही डरना।
पार करेगा जीवन नैया, यीशु नाम सच्चा नाम।।
2. दुनिया के मह गोरख धन्धे, जीवन के है सारे फन्दे।
यीशु नाम को भज ले बन्दे, यीशु नाम सच्चा नाम।।
3. दुनिया में तूने पाप कमाया, पाप में सारा वक्त गंवाया।
यीशु नाम को क्यों नहीं भजता, यीशु नाम सच्चा नाम।
4. टूटे-फूटे हौज बनाए, जिनमें पूरी शान्ति न पाये।
तुझ को पूरी शान्ति देगा, यीशु नाम सच्चा नाम।।
5. दुनिया से तुझे है कभी जाना, फिर माया में क्यों फंस जाना।
जीना है तुझे जब लग भज ले, यीशु नाम सच्चा नाम।।
Comments
Post a Comment