जनमा जनमा जनमा बैतलहम की गौशाले में
कोरस: जनमा जनमा जनमा बैतलहम की गौशाले में
प्यारा प्रभु जनमा, प्यारा येसु जनमा।।
1. देखा मरियम और युसुफ़ ने, प्यार से बालक राजा को
जग के तारणहारे को, सबके मुक्ति दाता को ..
2. आये गड़रिये सिजदा करने, बालक राजा येसु को
भेंट चढ़ाई अपनी अपनी, मुक्ति दाता प्रभु को ...
3. पूरब देश के तीन मंजूसी, आए दर्शन को
अपनी भेंट चढ़ाने को, ये संदेश सुनाने को ...
‘‘आया आया राजा येसु, प्यारा येसु आया
आया आया राजा येसु, प्यारा येसु आया ...
Comments
Post a Comment