बोलो जय मिलकर जय

     बोलो जय मिलकर जय - बोलो जय यीशु की जय

    बोलो जय मिलकर जय - बोलो जय यीशु की जय

    बोलो जय जय जय

1. प्रेम तेरी की यही रीत, मन में भर दे अपनी प्रीत, 

    तेरे प्रेम के गायें गीत, बोलो जय ..

2. क्रूस पर अपना खून बहा, मुझ पापी को दी शिफा,

    मन मेरे तू बोल सदा, बोलो जय ..

3. तेरी कुदरत की यह शान, खुद ही दाता खुद ही दान,

    पूरे कर मन के आरमान, बोलो जय ..

4. खिदमत अपनी ले मुझसे, इस मन्दिर में तू बसे,

    जग में तेरा नाम रहे, बोलो जय ..


Comments

Popular posts from this blog

उपकार की भेंटें अपनी