गाओ गाओ जय के गीत गाओ
कोरस - गाओ गाओ जय के गीत गाओ,
ताली बजा के तुम गाओ 2
यीशु राजा जिन्दा हुआ, हल्लिलुयाह,
खुशी से यह सब को सुनाओ। 2
1. कब्र पर था एक बड़ा पत्थर, देखो कैसे हट गया वह
रोमी राज्य की मोहर बन्द न रख सकी, कभी भी ईश्वर के पुत्र की।
2. रो मत, रो मत, विलाप करो मत, गलील में जाकर कहो यह बात
कि वह वचन अनुसार कब्र से निकला, जाओ सुनाओ समाचार।
3. हन्ना कैफ़ा पुरनियों की सभा, खतरे से हुई परेशान
अन्धकार की सामर्थ खत्म होने पर बहुत घबराया शैतान।
4. ऊंचे करो सिर दरवाजों, आता है बड़ा बादशाह
नरसिंगे सितार और तबले बजाकर, गाओ हाल्लिलुयाह।
Comments
Post a Comment