हम से बरनी न जाय मसीह तुम्हारी महिमा।
कोरसः हम से बरनी न जाय मसीह तुम्हारी महिमा।
1. तुम स्वर्ग छोड़कर आये, तुम मुक्ति और जीवन लाये
पापी लिए बचाय, मसीह तुम्हारी ....
2. अन्धों को आंखे दीना, कोढ़िन को चंगा कीना
मुर्दे दिये जिलाय, मसीह तुम्हारी ....
3. पानी पर चल दिखलाया, तूने हवा को डांट थमाया
चेले दिये जिलाय, मसीह तुम्हारी ....
4. मेरे पाप क्षमा सब कीना, मेरे दिल में दर्शन दीना
प्रभु से दिया मिलाय, मसीह तुम्हारी ....
5. सूली पर बरछी खाई, तूने अमृत धार बहाई
दास सदा गुन गाए, मसीह तुम्हारी ....
Comments
Post a Comment