तेरा नाम लें हमें भक्ति दे
कोरसः तेरा नाम लें हमें भक्ति दे,
हर काम हो हमें शक्ति दे।
1. तू है शब्द और वो सत्य है, तेरा हर जगह प्रचार हो
तुझे पाके हम तुझ सा बनें, तेरा जैसा ही व्यवहार हो
मन धाम हो तू जो रह सके, हर काम हो ...
2. कोई दीन जब गिरने लगे, ये जो हाथ बढ़ उसे थाम ले
मन तृप्त उसका कर सकें, ताकि वो भी तेरा नाम ले
सुबह शाम हो तुझे भज सकें, हर काम हो ....
Comments
Post a Comment