ख्रीष्ट यीशु दयालु प्रभु, तू ही है सृजनहार
कोरसः ख्रीष्ट यीशु दयालु प्रभु, तू ही है सृजनहार
हम सब गाते हाल्लिूयाह, तू ही है तारणहार।
1. जन्म तूने जगत में लिया, कंगाल घर में जीवन बिताया,
संकट कष्ट तूने उठाया, किया हमारा उद्धार - यीशु प्यारे ...
2. जीवन नैया खतरे में जब थी, आंधियों से जब डगमगाती थी
आज्ञा देकर आंधी थमा दी, बेड़ा किया तूने पार - यीशु प्यारे ...
3. पाप का रोगी मैं जीवन भर था यत्न भी करता पर कुछ न बना था
यीशु जब तेरा वस्त्र छुआ तब, चंगा हुआ यह बीमार - यीशु प्यारे ...
Comments
Post a Comment