वर दो प्रभु इन होठों से,
कोरसः वर दो प्रभु इन होठों से, हर दम तुम्हारा बयान हो,
और काम हम ऐसे करें, जिन से तुम्हारा ही नाम हो,
1. संसार में तुम जैसा ही, आदर्श जीवन जी सकें
अपनी खुदी को छोड़ के, कुछ दूसरों को दे सकें
सच्चाई के पथ बढ़ चलें, देखों न हम अंजाम को ...
2. जब ये क़दम गुमराह हों, वापस तुम्हीं लाना इन्हें
जायें तुम्हारी राह पे, ये बात सिखलाता इन्हें
चलने से पहले हर क़दम, तुम पे रखें ईमान को ...
3. जीतेंगे हर दिल को मसीह, तेरे लिए हम प्यार से
लाएंगे तेरे पास उनको, जो दबे हैं भार से
जब तलक है जिन्दगानी, एक ये ही काम हो ....
Comments
Post a Comment