तेरे दिल के द्वार पर यीशु खटखटाता,

कोरस: तेरे दिल के द्वार पर यीशु खटखटाता,

          खोलो तुम दरवाजा, वह है आना चाहता।

1. बनना चाहता है वह, हां, हां, तेरा ही मेहमान आज, 

    तेरे रंज और गम वह है उठाना चाहता।

2. खुशी अपनी देता हां, हां, तुझको है मसीह वह, 

    रात-दिन तेरे साथ ही वह है रहना चाहता,  

3. नम्र आवाज से बोलता, हां, हां, “मरा तेरे वास्ते,

    छोड़ो बद सलूकी, खोलो द्वार, मैं आता।

4. तेरी खातिर मैने हां, हां पहना ताज कटीला, 

    तुझ को अब जलाली ताज, हूं मैं पहनाता। 

5. बेवफा न हो तू, हां, हां, मेरे खून खरीदे,

    कर मेरा इकरार तू, मुझसे क्यों शरमाता ?

6. प्यारे, यीशु कहता, हां, हां, कीमती वक्त है जाता,

    वक्त गया जो प्यारो, वापस फिर न आता।

7. खोलता हूं दरवाजा, हां, हां, दिल का ऐ मसीहा, 

    आ और इसमें रह तू, मैं हूं दिल से चाहता।

    (यूहन्ना 10ः9)

Comments

Popular posts from this blog

उपकार की भेंटें अपनी