हर दिन नई आशा का संदेश सुनाता है,
कोरसः हर दिन नई आशा का संदेश सुनाता है
हर पल जी गुजर जाता वापस नही आता है।
1. दुनिया में तसल्ली तो मिलती है उसी दिल को
जो गीत मसीहा के दिन रात ही गाता है।
2. रहता है जो संगत में हर रोज ही यीशु की
संसार को ही अपना वो स्वर्ग बनाता है।
3. अब दिल में बुला उसको वो दूर नही तुझ से
आकाश से जो आकर संसार में रहता है।
Comments
Post a Comment