मेरे खुदा ऐ मेरे खुदा,
कोरसः मेरे खुदा ऐ मेरे खुदा, दिल की हैकल में आ जा
तू मेरा और मैं तेरा (2) मेरे खुदा ...
1. काली घटाएं छाई हुई, रूह मेरी घबराई हुई।
सुन ले तू मेरे दिल की दुआ, मेरे खुदा ऐ मेरे खुदा ...
2. मुझको तुझसे आस लगी, तेरे वचन की प्यास लगी
प्यासा हूं मेरी प्यास बुझा, मेरे खुदा ऐ मेरे खुदा ...
3. यह दुनिया एक सपना है, कौन यहां पर अपना है
मैं हूं बालक तू है पिता, मेरे खुदा ऐ मेरे खुदा ...
Comments
Post a Comment