यीशु ने दी सलीब पर अपनी जान

 1. मुहब्बत खुदा की दिखाने के लिए

    सलीब पर चढ़ गया यीशु

    पहिना कांटों का था ताज

    कि बच जाये गुनाहगार यीशु ने

    दी सलीब पर अपनी जान

कोरसः यीशु ने दी सलीब पर अपनी जान ... (2)

    कि बच जांऊ मैं बदकार, पाऊं शिफा मैं लाचार 

    यीशु ने दी सलीब पर अपनी जान .... (2)

2. यह सच है कि यीशु गुनहगारों के लिए

    अपना कीमती खून बहाने आया था। 

    उसने खाई कोड़ों की मार कि बच जाएं गुनाहगार

    यीशु ने दी सलीब पर अपनी जान

3. क्रूस पर से उतार कर उसे दफन कर दिया

    और कबर पर बैठा दिया पहरा

    यीशु फतहमंद है आज क्योंकि मौत की हुई हार 

    यीशु फिर अब जलाल में आयेगा।

कोरसः यीशु फिर अब जलाल में आएगा (2)

    देखो यीशु का प्यार

    और हो जाओ तुम तैयार

    यीशु फिर अब जलाल में आएगा।

Comments

Popular posts from this blog

उपकार की भेंटें अपनी