यीशु हमारा सच्चा गड़रिया जो सबसे आला,
कोरसः यीशु हमारा सच्चा गड़रिया जो सबसे आला,
आज दिलाया जिसने हमको अमृत रास प्याला।
1. हम है उसके जिसने आ चरनी में जन्म लिया,
छोड़ा स्वर्ग सुखों को, फिर अपना बलिदान दिया,
जिसके नूर से दूर हुआ है अंधियारा काला।
2. हम है उसके जिसने अपना क्रूस पे प्राण दिया,
सत्य, अहिंसा, प्रेम और सच्ची राह का ज्ञान दिया
जसने जग में आ के बुझाई पापों की ज्वाला।
3. हम है उसके जिसने मौत पे आखिर पाई विजय,
जो वापस फिर गया स्वर्ग को उसकी होवे जय,
हमको ऐसा मिला है जीवन जो सबसे आला।
Comments
Post a Comment